यदुवंश के पावन पर्व देव दिवाली ( देव उठनी) के शुभ अवसर पर यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ ने समस्त यादव समाज को संगठित कर मजबूत करने एवम एकता निर्माण के उद्देश्य और अभियान के तहत समाज के सक्रिय और अनुभवी समाज सेवक महेश कुमार यादव ग्राम परसदा ( पौंसरा) निवासी को बिलासपुर जिलाध्यक्ष और इंद्रजीत यादव (पप्पू ) नगर पंचायत पथरिया निवासी को मुंगेली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

बहुसंख्यक जनसंख्या वाला यादव समाज पृथक पृथक भेद भाव और खंडित विचारधारा के कारण अन्य समाज के एकता की अपेक्षा कमजोर हो चला है। जबकि यादव समाज की वीरता , शौर्यता, और गौरव इतिहास के स्वर्ण पन्नों में अलंकृत और शोभित है। बावजूद इसके आज यादव समाज अलग अलग भिन्नता के कारण विकास से पिछड़ा हुआ है। यदि समय रहते यादव समाज के शुभ चिंतक जागरूक और सक्रिय नहीं होंगे तो परिणाम बड़ा ही दयनीय होगा।

सभी ओर आरंभ से अंतिम छोर तक निवास कर रहे यादव परिवार को संगठित कर समाज की धारा से जोड़ना और उन्हें समाज हित में एकजुट होना आवश्यक है। तभी हम यादव समाज की महाशक्ति का निर्माण कर सकते है। इसी परिपेक्ष्य में यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी कार्यकारिणी का गठन कर सामाजिक कार्य कर रही है जो अल्प समय में ही राज्य स्तरीय पंजीयन वर्ष 2021 के उपरांत उत्तरोतर सामाजिक उपलब्धि और लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।

आज सभी जिलों में निरंतर पदाधिकारी/ सदस्य बनाए जा रहे है। समाज सेवा के इच्छुक और चिंतक सदस्य यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ से जुड़ कर यादव एकता निर्माण के सहयोगी बन सकते है। इसी कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष श्री मनहरन यादव और प्रदेश महासचिव राजा यादव ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.आई पी यादव की अनुशंसा पर और सभी सक्रिय सदस्यों की सहमति से बिलासपुर और मुंगेली जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किया गया है।

 

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version