रघुनाथनगर :  बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में 7वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा की पीलिया बीमारी से शुक्रवार की रात मौत (Girl student died due to jaundice) हो गई। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद रायपुर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूल की टंकी का गंदा पानी पीकर सितंबर माह में 20 से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार पड़ गए थे। कई बच्चों को हो गया था। इस मामले में छात्रा समेत अन्य बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग है।.

ग्राम कोगवार निवासी अंजलि जायसवाल पिता चंद्रिका जायसवाल (12) (Girl student died due to jaundice) रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल का गंदा पानी लगातार पीने से सितंबर माह में वह बीमार पड़ी थी। जांच में पीलिया के लक्षण मिले थे।.

इसके अलावा स्कूल के करीब 20 बच्चे भी बीमार थे। अंजलि समेत अन्य बच्चों को परिजनों द्वारा अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा था। इसी बीच अंजलि की तबियत बिगड़ (Girl student died due to jaundice) गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया।.

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version