बालोद: दीपावली त्योहार में पैसों की जरूरत होने पर दो युवकों ने पड़ोस में रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया और उसके गले से चांदी की चेन और झुमका लेकर फरार हो गए। पूरा मामला बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पऊवारा का है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। 6 अक्टूबर को देर रात इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर के बिस्तर पर मिली थी लाश

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर की सुबह रनचिरई पुलिस को सूचना मिली कि पऊवारा गांव में 70 साल की महिला पुनवंतीन देशलहरे की लाश उसी के घर में बिस्तर पर पड़ी है। बताया गया कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी। हत्या करने वाले आरोपी भूपेश चंदेल और विनोद कुमार मृतिका के पड़ोस में ही रहते हैं।

दीवाली में पैसों के लिए किया क़त्ल

Balod Murder News: दोनों आरोपियों ने दीपावली के त्यौहार में पैसों की जरूरत के चलते चोरी की योजना बनाई और पड़ोसी पुनवंतीन देशलहरे के घर को निशाना बनाया। रात में दोनों आरोपी बाड़ी के रास्ते से महिला के घर में घुसे और चोरी का प्रयास किया, लेकिन उनकी हलचल से महिला जाग गई।

लाश से की दरिंदगी

इसके बाद दोनों ने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उसी के बिस्तर पर सुला दिया। फिर महिला के गले से चांदी की चेन निकाल ली और कान से बाजारू झुमका निकालने के लिए उसके कान काट दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version