Chhattisgarh employees salary update : यह राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस माह का वेतन 17-18 अक्टूबर को भुगतान होगा। इसलिए सभी कोषालय-उपकोषालय 18 अक्टूबर को भी खुलेंगे ताकि कर्मचारियों को वेतन प्राप्ति में सुविधा हो सके

रायपुर: Chhattisgarh employees salary, छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल यानि 17 और 18 अक्टूबर को कर्मचारियेां को समय से पहले इस बार सैलरी का भुगतान किया जाएगा।

यह राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस माह का वेतन 17-18 अक्टूबर को भुगतान होगा। इसलिए सभी कोषालय-उपकोषालय 18 अक्टूबर को भी खुलेंगे ताकि कर्मचारियों को वेतन प्राप्ति में सुविधा हो सके। सीएम विष्णु देव साय ने इसके लिए एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

बता दें कि दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य शासन ने अपने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।

18 अक्टूबर को भी खुले रहेंगे कोषालय

वेतन भुगतान की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने हेतु राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को भुगतान प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मजदूरी, मानदेय एवं पारिश्रमिक जैसे अन्य मदों में भी नियमानुसार अग्रिम भुगतान किया जा सकेगा।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version