राजधानी रायपुर में एक रिटायर्ड फूड अफसर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरंग थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने रिटायर्ड खाद्य अधिकारी संजय दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Raipur rape case रिटायर्ड अफसर का काला सच

पीड़िता की शिकायत के अनुसार साल 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान संजय दुबे से हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फोन पर भी संपर्क होने लगा। इस दौरान संजय दुबे ने शादी का झांसा देकर युवती का विश्वास जीता। आरोप है कि साल 2021 में आरोपी कई बार युवती के घर गया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

फेसबुक फ्रेंडशिप से रेप.

  इसके बाद उसने युवती की अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा। मामला तब सामने आया जब आरोपी की अश्लील चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप, धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version