CG NEWS : छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी को घोषणा कर दी गई है। इस टीम में 47 लोग शामिल हैं। जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। सांसद रूपकुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष और संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।

CG NEWS :  रायपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की 47 सदस्यीय टीम की घोषणा हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारणी के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं।

बता दें कि कार्यकारणी में किसी पदाधिकारी को दोबारा स्थान नहीं मिला है। इसमें दो सांसदों को भी जगह दी गई है। महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को उपाध्यक्ष और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की कार्यकारणी में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन के साथ ही अनुभवी और नए चेहरों को विशेष ध्यान रखा गया है। संतुलित टीम बनाने की पूरी कोशिश की गई है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी-

  • उपाध्यक्ष : रूपकुमारी चौधरी, जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया
  • महामंत्री : यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे
  • मंत्री : संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पांडेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया
    • कोषाध्यक्ष : राम गर्ग
    • कार्यालय प्रभारी : अशोक बजाज
    • कार्यालय सह प्रभारी : प्रीतेश गांधी
    • मुख्य प्रवक्ता : संतोष पांडेय
    • प्रवक्ता : देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पांडेय, केएल चौहान, उज्ज्वल दीपक
  • प्रदेश भाजपा की नई टीम घोषित

    • आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकंडेय को महामंत्री बनाया गया है। इनका संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। ये ⁠अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। इन्होंने ⁠भाजपा की सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।
    • महामंत्री यशवंत जैन भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। ये जैन कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। ये बालोद जिले से आते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बालोद जिले की सभी सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। बालोद की राजनैतिक जमीन बदलने के इरादे से संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
    • अखिलेश सोनी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ये सरगुजा से आते हैं। जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
    • राहुल टिकरिहा बेमेतरा जिले से आते हैं। ये वर्तमान में सर्व कुर्मी समाज छात्र इकाई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष थे। इन्होंने विधानसभा चुनाव में ईश्वर साहू का चुनावी कैंपेन संभाला था।
    • विभा अवस्थी को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ये गरियाबंद जिले के अमलीपदर की रहने वाली हैं। ये महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।
    • कवर्धा के जिलाध्यक्ष रह चुके अशोक साहू दो बार विधायक रह चुके हैं।
    • कांकेर जिले के चाराम निवासी आलोक सिंह ठाकुर भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
    • बलौदाबाजार जिले के सनम जांगड़े बिलाईगढ़ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। ये अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
    • सूरजपुर के शिवप्रसाद नगर के रहने वाले सत्यनारायण सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह के बेटे हैं। ये अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं।
    • राजधानी के नयापारा निवासी मखमूर इकबाल खान अल्पसंख्यक आयोग माेर्चा के प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
    • रवि भगत को चुकानी पड़ी कीमत : बघेल

    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की नई टीम को लेकर इंटरनेट मीडिया एक्स पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने डीएमएफ और सीएसआर में भ्रष्टाचार को लेकर कुछ सवाल खड़े किए थे। न जवाब दिया गया, न जांच हुई और न कार्रवाई हुई। उल्टा उनको पहले नोटिस दिया गया और अब पद से भी हटा दिया गया।
Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version