बीजापुर: माओवादियों द्वारा किए गए आइईडी विस्फोट में 18 अगस्त को डीआरजी बीजापुर में पदस्थ आरक्षक दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनके बलिदान को सम्मान देते हुए पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, बीजापुर शाखा द्वारा उनकी धर्मपत्नी पूजा नाग के नाम 1.10 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया।

यह चेक 29 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक बीजापुर डा. जितेन्द्र कुमार यादव के हाथों सौंपा गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक आफ इंडिया बीजापुर शाखा के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम विजय झाड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि यह सहायता राशि शहीद जवान के परिवार के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संबल का प्रतीक है। आरक्षक दिनेश नाग का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version