जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में आज बड़ा हादसा हो गया. देवरी पिकनिक स्पॉट पर घूमने आए पांच लोग हसदेव नदी में डूब गए. स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह एक युवक और एक युवती की जान बचाई. वहीं तीन लोग लापता हैं. यह घटना शनिवार शाम 6 बजे की है. पूरा मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र का है.
