भिलाई। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमनी मार्ग पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठी युवती की मौत हो गई।

वहीं एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे रायपुर एम्स में रेफर किया गया है। बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई हैं। वहीं दोनों युवती ग्राम गनियारी की निवासी हैं और भिलाई-3 किसी काम से आईं थी, लिफ्ट लेकर वे वापस अपने गांव लौट रहीं थीं।

चालक को सिर पर आई गंभीर चोटें

भिलाई तीन पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर 2:15 के करीब भिलाई तीन से सोमनी जाने वाले मार्ग पर मेहंदी बाड़ी के समीप मोड़ पर हुई। बताया जाता है कि बाइक क्रमांक सीजी 07 बीएल 9972 पर तीन लोग सवार थे और भिलाई तीन से सोमनी की ओर जा रहे थे।

वहीं विपरीत दिशा से हाइवा वाहन सीजी 04 एलएस 9146 मुरम लोड कर आ रहा था। हाइवा वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर सामने आ रही बाइक को हाइवा ने चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार बाइक चालक का नाम पता नहीं चल पाया है, जहां उसे सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक में पीछे बैठी भूमिका बंजारे 25 वर्ष पिता अश्वनी बंजारे एवं उसकी सहेली सनोज सोनकर पिता हरिश्चंद्र 23 वर्ष को भी गंभीर चोट आई। बताया जाता है कि भूमिका की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। वहीं सनोज को स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया है।

भूमिका और सोनेज दोनों ही गनियारी में सतनामी पारा के निवासी हैं और किसी काम से भिलाई तीन आए हुए थे। वापसी में उन्होंने सिरसा गेट से गनियारी जाने के लिए बाइक सवार से लिफ्ट लिया था। हादसे के बाद आरोपित वाहन चालक हाइवा वाहन छोड़कर भाग गया।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version