CG News: पारिवारिक समस्याओं से पीड़ित लोगों की है। इससे परेशान 1732 लोगों ने खुदकुशी की है। इनमें 1196 पुरुष हैं और 536 महिलाएं शामिल हैं।

CG News: :  छत्तीसगढ़ में पारिवारिक समस्या से परेशान लोग ज्यादा खुदकुशी कर रहे हैं। वर्ष 2023 में प्रदेश के 7 हजार 863 लोगों ने अलग-अलग कारणों से खुदकुशी की है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या पारिवारिक समस्याओं से पीड़ित लोगों की है। इससे परेशान 1732 लोगों ने खुदकुशी की है। इनमें 1196 पुरुष हैं और 536 महिलाएं शामिल हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर गंभीर बीमारियों से दुखी होकर लोगों ने खुदकुशी की है।

ऐसा करने वाले 1658 लोग हैं। इनमें 1207 पुरुष और 451 महिलाएं शामिल हैं। कम आय वर्ग के लोगों ने भी ज्यादा खुदकुशी की है। रायपुर में भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 364 लोगों ने आत्महत्या की है। नेशनल क्राइम रेकॉर्ड ब्यूरो ने यह आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश में आत्महत्या की दर 26 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

नशे, नाकामी, प्रेम संबंधों की त्रासदी ने बढ़ाई मौतों की संख्या: किसी न किसी प्रकार के नशे के आदी होने वाले भी खुदकुशी कर रहे हैं। नशा के चलते 708 पुरुषों और 53 महिलाओं ने असमय मौत को गले लगाया है। इसी तरह प्रेम प्रसंग के चलते 178 युवक और 128 युवतियों-महिलाओं ने जान दी है। करियर नहीं बन पाने के चलते 57 युवक और 20 युवतियों ने खुदकुशी की।

दिवालिया होने पर 16 1

विवाह से जुड़े विवाद 86 91

विवाह टूटने पर 63 34

दहेज के कारण 40

अवैध संबंध 8 2

तलाक 2 4

शादी से संबंधी अन्य कारण 13 11

परीक्षा में फेल होने पर 46 42

बांझपन 4 7

एड्स 3

कैंसर 23 5

पैरालिसिस 13 1

मानसिक समस्या 619 208

लंबे समय तक बीमार रहना 549 237

सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल 27 20

गरीबी 17 2

बेरोजगारी 28 1

संपत्ति विवाद 7 2

अवैध संबंध का शक 11 9

दुष्कर्म 1

कारण पता नहीं चला 1013 379

अन्य कारण 1056 361

वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में कुल 8 हजार 446 लोगों ने खुदकुशी की थी। इसके मुकाबले वर्ष 2023 में खुदकुशी के मामलों में गिरावट आई है। इस वर्ष आत्महत्या के कुल 7868 केस दर्ज हुए हैं। इसमें 0.6 फीसदी की कमी आई है। रायपुर में वर्ष 2022 में 379 लोगों ने खुदकुशी की थी और वर्ष 2023 में 364 मामले दर्ज हुए हैं।

कम आय वालों की संख्या अधिक

एनसीआरबी से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में प्रदेश में 1 लाख से कम आय वाले 4537 पुरुष और 1785 महिलाओं ने खुदकुशी की। 1 लाख से अधिक और 5 लाख से कम आय वाले 1034 पुरुष व 310 महिला, 5 लाख से अधिक व 10 लाख से कम कमाने वाले 137 पुरुष और 45 महिला, 10 लाख से अधिक कमाने वाले 17 पुरुष और 3 महिलाओं ने जान दी है।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version