नारायणपुर: Narayanpur News, नारायणपुर अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव में फूड पॉइजनिंग से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति का गंभीर हालत में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ये लोग छट्टी कार्यक्रम में खाना खाने गए थे। वहीं से खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग हो गया है। नारायणपुर कलेक्टर ने मामले की पुष्टि की है।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। कई ग्रामीणों के बीमार होने की खबर भी सामने आ रही है। भैरमगढ़ से भी मेडिकल टीम रवाना की गई है।

स्थानीय ग्रामीणों और अधिकारियों के अनुसार, कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और उनका इलाज जारी है। दुर्गम इलाके में होने के कारण, भैरमगढ़ से भी विशेष मेडिकल टीम को रवाना किया गया। एक गंभीर हालत में मरीज को भैरमगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और संदिग्ध भोजन से दूर रहने की अपील की है। घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव में स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं इस घटना से वे सभी लोग दहशत में हैं जिन्होंने छट्ठी में जाकर खाना खाया था।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version