बिश्रामपुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत सोनवाही ग्राउंड से लगे डीपीसी गड्ढे में 26 अक्टूबर की सुबह एक महिला की संदिग्ध हालत लाश मिली थी। इस मामले में जयनगर व लटोरी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी ने बताया कि रात में ऑटो में अकेली महिला को देख उसकी नीयत बिगड़ गई थी। उसने उसके साथ बलात्कार करना चाहा, लेकिन महिला ने उसका विरोध किया तथा यह बात सभी को बता देने की धमकी दी थी। इसके बाद ऑटो चालक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव गड्ढे में फेंक दिया था।

लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत सोनवाही निवासी 37 वर्षीय सुरमिला राजवाड़े पति हुकुम साय हर दिन की तरह 25 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सब्जी बेचने अंबिकापुर (Blind murder case) गई थी। वह रोज रात 9-10 बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन वह नहीं लौटी। 26 अक्टूबर को गांव के स्कूल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने महिला का सीपीटी गड्ढे में देखा।

सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने उसकी पहचान सुरमिला  के रूप में की। उसके चेहरे और कान के पास खून के निशान थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर एएसपी संतोष कुमार महतो व एसडीओपी अभिषेक पैकरा के मार्गदर्शन में अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरु की गई।

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version