प्रदेश में मनरेगा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी तारतम्य आज ग्राम पंचायत देवरीमुंडा में मनरेगा मजदूरों से मुलाकात कर मनरेगा में हो रहे बदलाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।12 जनवरी से 26 फरवरी तक चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार जिलों और ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पथरीय ब्लॉक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में मनरेगा के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का तरीका भी प्रतीकात्मक और संदेश देने वाला रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने मनरेगा के तहत गोदी खुदाई कर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

पथरीय ब्लॉक में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में मनरेगा को कमजोर किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मजदूर हितों की अनदेखी और मनरेगा के नियमों में किए गए बदलावों को लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिली।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश की सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिसने ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार की गारंटी दी है। लेकिन वर्तमान समय में मनरेगा के नियमों में जिस तरह से बदलाव किए जा रहे हैं, उससे इस योजना की मूल भावना और आत्मा को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि काम के दिनों में कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी और नए-नए नियमों के कारण मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज मजदूर भाइयों के अधिकारों से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण ग्रामीण मजदूर पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय रहते मनरेगा से जुड़े नियमों में सुधार नहीं किया और मजदूरों के हितों की रक्षा नहीं की, तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इसका करारा जवाब देगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि मनरेगा केवल रोजगार की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इस योजना के कमजोर होने से गांवों में बेरोजगारी बढ़ेगी और गरीब परिवारों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में लागू किया जाए, मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और नियमों में किए गए जनविरोधी बदलावों को वापस लिया जाए।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि मनरेगा बचाओ अभियान केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जिले के अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पथरीय ब्लॉक में हुए इस प्रदर्शन से यह साफ संकेत मिल रहा है कि मनरेगा को लेकर सियासत आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पथरिया के अध्यक्ष मुकेश मिरी,संपत जायसवाल,नेतराम साहू,उमेश सोनी,मुकेश साहू,ग्वालदास अनंत,युगल वर्मा,त्रिलोकी वर्मा,सरपंच लता मनीष वर्मा,सरिता वर्मा,सेवा राम , ओमप्रकाश साहू, ओमप्रकाश राजपूत,मनोज निषाद, तनिश कुर्रे, खेमू साहू,प्रेम प्रकाश राजपूत, देवा पेंटर, भीषण राजपूत, मानस लोधी, डब्बू साहू, रोशन राजपूत, टीकाराम यादव, निरंजन, मूलचंद राजपूत, कुशल राजपूत, साजन कुर्रे, भूपेंद्र माण्डले,ललित धृतलहरे तुलसी सोनवानी, किशुन राजपूत, चमन वर्मा आदि उपस्थित रहे

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version