Jashpur News: संतोष की पत्नी ने आठ नवंबर को अपनी एक बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेट कर सूटकेस में भर दिया है.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला ने घरेलू विवाद में अपने 43 वर्षीय पति की कथित रूप से हत्या कर शव को सूटकेस में भर दिया.
उनके मुताबिक, पुलिस ने शव को सूटकेस से बरामद कर लिया है और आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिंजपुर गांव के एक घर से पुलिस ने एक सूटकेस से संतोष भगत का शव बरामद किया है. उन्होंने बताया कि भिंजपुर गांव निवासी संतोष के बड़े भाई विनोद ने रविवार (9 नवंबर) को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई संतोष गांव में ही अपनी पत्नी के साथ अलग घर में रहता था और उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी शादी हो गई है और वे बाहर रहते हैं.

मुंबई में काम करती है पत्नी

विनोद ने बताया कि संतोष की पत्नी मुंबई में काम करती है और बीच-बीच में गांव आती रहती है और कुछ दिनों पहले ही संतोष की पत्नी गांव लौटी थी. विनोद ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.

हत्या के बाद बेटी को किया फोन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संतोष की पत्नी ने आठ नवंबर को अपनी एक बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कंबल में लपेट कर सूटकेस में भर दिया है. उन्होंने बताया कि इसके बाद बेटी घबरा गई और अपने पति के साथ रविवार को भिंजपुर गांव आकर अपने ताया विनोद को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.

घर में सूटकेस में बरामद हुआ शव

अधिकारियों ने बताया कि विनोद की सूचना पर पुलिस दल को गांव रवाना किया गया और संतोष के घर की तलाशी ली गई और इस दौरान पुलिस ने एक ट्रॉली सूटकेस से संतोष का शव बरामद किया. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी पत्नी की तलाश में जुटी पुलिस.

जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल को महाराष्ट्र रवाना किया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version