कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी कीअनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी उरगा मण्डल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
मंडल पदाधिकारियों की घोषणा में संजय वैष्णव को उरगा मंडल के महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पार्टी में सक्रिय व समर्पित संजय को महामंत्री बनाए जाने से मंडल कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर संजय वैष्णव ने कहा कि मुझ जैसे एक छोटे से सामान्य कार्यकर्ता को विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक संगठन पार्टी में महामंत्री उरगा मंडल का दायित्व पदभार संभालने का सौभाग्य प्रदान किया गया है ,जिसके सभी वरिष्ठों का आभार प्रगट करता हूं। पार्टी के प्रति सदैव तत्परता व निष्ठा समर्पण पूर्वक कार्य करता रहूंगा।
मंडल के अध्यक्ष किशन साव ने नवनियुक्त उरगा मंडल के सभी पदाधिकारियों को तिलक लगा कर स्वागत किया और मिठाईयां बांटी गई।

इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम से फलदार पौधे लगाए गए और उनके सुरक्षित रख रखाव के लिए प्रण लिया गया।

Share.

Comments are closed.

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baina, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version