राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 49 में रेत माफियाओं ने बुधवार की शाम साढे सात बजे गोली चला दी। दो ग्रामीण को गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हैं। ग्रामीण अवैध उत्खनन का विरोध करने रेत खदान पहुँचे थे। गोली चलाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर मोहड के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे और ग्राम मोहड में तनाव की स्थिति निर्मित बताई जा रही है। ग्रामीणों ने ड्राइवर और jcb को पकड़ लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभाग में माफियाओं का बोलबाला हो गया है। खनिज विभाग का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री के पास है वहीं रेत के कारोबार में पूरे प्रदेश में माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि कभी पुलिस कर्मी को ट्रैक्टर के पहियों तले रौंद देते हैं तो कभी पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर देते हैं तो कभी नागरिकों पर गोली चलाने से भी नहीं चूकते।
ताजा मामला राजनांदगांव जिला मुख्यालय का है। यहां रेत माफिया ने अवैध उत्खनन पर आपत्ति दर्ज कराने से नाराज होकर ग्रामीणों पर गोली चला दी।
बता दें कि राजनांदगांव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र है। विधानसभा अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र में रेत माफिया का बेखौफ होकर गोलीबारी करना गंभीर चिंता का विषय है और प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति का जीता जागता सबूत कहा जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baina, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version