Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले से पलायन पर रोक आज भी नहीं लग रही है। कमाने-खाने के नाम पर आज भी परदेश जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। हर साल हजारों की संया में लोग यहां से परदेस की डगर नाप जाते हैं। लेकिन जिलों से कितने लोग बाहर जा रहे हैं और कितने वापस आ रहे हैं। इसका कोई रिकार्ड संधारण नहीं किया जाता न ही पलायन पर जाने के लिए रोकने खास प्रयास किया जाता है।
इधर परदेस जाने के बाद जब कभी मजदूराें को बंधक बना लिया जाता है तब जाकर जिम्मेदार जागते हैं। मजदूरों की घर वापसी के लिए पूरा जोर लगाया जाता है लेकिन बंधक मजदूरों की घर वापसी होते ही यह जिम्मेदारी खत्म हो जाती है। दोबारा फिर मजदूर पलायन पर निकल जाते हैं। पलायन आज भी जारी है इसका खुलासा भी मजदूरों के बाहर जाकर बंधक बनने की घटनाओं से उजागर हो रही है।

बड़ा सवाल पलायन मजबूरी या मनमर्जी.

बड़ा सवाल यह है कि आखिर आज भी पलायन करना मजबूरी है या मनमर्जी। सरकार कई योजनाएं चला रही है।  चावल, पक्का मकान, नि:शुल्क शिक्षा, इलाज सब कुछ दिया जा रहा है। श्रमिकों के लिए अलग से कई योजनाएं चलाई जा रही है। आर्थिक मदद भी मिल रही है। इसके बावजूद पलायन नहीं थमना बड़ सवाल खड़े कर रहा है। श्रमिकों की माने तो प्रदेश की तुलना में ज्यादा मेहनताना ही बड़ी वजह बताई जाती है। लेकिन वहां  सरकार की यह योजनाएं नहीं मिल पाती होगी। ऐसे में ज्यादा कमाई होने पर खर्च पर ज्यादा होगा। फिर भी पलायन का सिलसिला थम नहीं रहा है।..
Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version