मुंगेली – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज सिटी कोतवाली मुंगेली पहुंचकर भाजपा प्रवक्ता प्रिंटु महादेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लाइव चैनल पर सीने में गोली मारने की धमकी दी थी।
इस दौरान कांग्रेस के सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता खुलेआम इस तरह की बयानबाजी कर लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर हमला कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
