Raipur Central Jail News: राजधानी रायपुर सेंट्रल जेल से दिनदहाड़े एक कैदी फरार हो गया। जेल मुख्यालय के 5 कैदियों को काम के लिए भेजा गया था।

रायपुर: Raipur Central Jail News: रायपुर सेंट्रल जेल से दिनदहाड़े एक कैदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे जेल मुख्यालय के 5 कैदियों को काम के लिए भेजा गया था। इस दौरान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू नाम का एक कैदी मौजूद जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, चंद्रवीर उर्फ पिंटू मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में 15 साल सश्रम कारावास की सजा काट रहा था।

काम करते वक्त फरार हुआ कैदी

Raipur Central Jail News: गुरूवार दोपहर पुराना जेल मुख्यालय रायपुर में मरम्मत कार्य के लिए मनीष राजवाडे नाम के प्रहरी की अभिरक्षा में 05 दंडित बंदियो को भेजा गया था। कार्य करते समय अन्य बंदियो तथा प्रहरी को चकमा देकर दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच पुराना जेल मुख्यालय रायपुर के पीछे से दंडित बंदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू फरार हो गया। जब मौजूद कैदियों समेत जेल प्रहरी को पिंटू आसपास तलाशने के बाद भी नहीं दिखा तो जेल प्रहरी ने इसकी सुचना अपने आलाधिकारियों को दी तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई।

जेल प्रहरी निलंबित

Raipur Central Jail News: गौरतलब है कि, जेल से कैदी के फरार होने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कोरबा जेल से भी पांच कैदी जेल ब्रेक कर फरार हो चुके है। इस वारदात से जेलो में सुरक्षा से जुड़े दावों की हकीकत सामने आई है। फिलहाल जेल प्रशासन ने जेल प्रहरी को निलबिंत कर दिया है और गंज थाना पुलिस में लिखित आवेदन दिया ह, जिसके बाद देर रात गंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर फरार सजायाफ्ता कैदी की तलाश में जुटी है। इस पुरे मामले पर जेल प्रशासन का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को कैमरे के सामने आने तो तैयार नही हुए।
Share.
Leave A Reply

Khem Lal Sahu
Editor & Publisher

Contact Us

Address:
Ward No. 11, Village – Baigna, Post – Goindri,
Goindri, District – Mungeli, Chhattisgarh – 495335, India

Email:
mormati.in@gmail.com

Contact Number:
+91 78985 90004

© 2025 MorMati. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version