एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है और अब इंतजार टूर्नामेंट शुरू होने का है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 9 सितंबर से टी20 फॉर्मेट में होने जा रहे इस टूर्नामेंट का आगाज होगा, जिसमें 8 टीम हिस्सा ले रही है. नजरें एक बार फिर भारतीय टीम पर होंगी, जो हमेशा की तरह खिताब की दावेदार है. टीम इंडिया ने पिछली बार एशिया कप का खिताब जीता था लेकिन उस टीम में और इस बार खेलने वाली टीम में कुछ बड़े अंतर होंगे. ये अंतर कई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी या मौजूदगी का तो होगा ही, साथ ही एक बड़ा अंतर जर्सी का भी हो सकता है. पिछली बार भारतीय जर्सी में एक ऐसी चीज लिखी थी, जो इस बार नदारद हो सकती है. ये चीज है टाइटल स्पॉन्सर ‘ड्रीम 11’.
भारतीय क्रिकेट टीम 10 सितंबर को UAE के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबले के लिए उतरेगी. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत सभी खिलाड़ियों की नीली रंग की टी20 जर्सी में भारत का नाम, BCCI का लोगो और एशिया कप 2025 का लोगो तो लगा होगा, लेकिन इस बात की संभावना है कि DREAM 11 का लोगो उसका हिस्सा नहीं होगा. ये लोगो भारतीय जर्सी के सामने ठीक छाती पर लिखा होता है क्योंकि इस कंपनी के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टाइटल स्पॉन्सरशिप का करार किया था.
.

