बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। कृषि कार्य में तेजी आई है। किसानों को बारिश का इंतजार था। मौसम विभाग ने 6 और सात जुलाई को आरेंज अलर्ट जारी किया है।
मानसून सक्रिय है। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शनिवार की शाम को झमाझम बारिश हुई। जिले में चार मिमी बारिश दर्ज की गई। अब तक 180 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आठ जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।